
Air India: हार के बाद सिराज का फूटा गुस्सा, सरेआम इस एयरलाइन को लताड़ा
Mohammad Siraj on Air India: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में 4 घंटे की देरी और कोई सूचना न मिलने पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई.
Mohammed Siraj Angry Air India Flight Delayed: मोहम्मद सिराज का एयर इंडिया एयरलाइन पर गुस्सा फूटा है. उन्होंने फ्लाइट में देरी को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में एक लंबा पोस्ट करते हुए निराशा जाहिर की और इसे ‘सबसे खराब एयरलाइन अनुभव’ बताया. इतना ही नहीं, सिराज ने यहां तक कह दिया, ‘मैं सच में किसी को भी यह फ्लाइट लेने की सलाह नहीं दूंगा.’
सिराज ने लिखा…
सिराज ने लिखा कि गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या IX 2884 को 7.25 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है और बार-बार संपर्क करने के बाद भी, उन्होंने बिना किसी उचित कारण के उड़ान में देरी कर दी है।
Air India flight no IX 2884 from Guwahati to Hyderabad was supposed to take off at 7.25 however there has been no communication from the airline and after repeatedly following up, they have just delayed the flight with no proper reasoning. This has been really frustrating and…
— Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) November 26, 2025
उन्होंने आगे लिखा कि यह वाकई निराशाजनक है और हर यात्री यही पूछता है। उड़ान 4 घंटे देरी से चल रही है और अभी तक कोई अपडेट नहीं मिलने से हम फंस गए हैं। एयरलाइन का सबसे बुरा अनुभव। मैं सचमुच किसी को भी इस उड़ान से यात्रा करने की सलाह नहीं दूंगा। अगर वे कोई ठोस कदम नहीं उठा सकते तो।
ये भी पढ़े- खेलते-खेलते खिलाड़ी पर गिरा पोल, नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की मौत
एयलाइंस का आया जवाब
वहीं फ्लाइट में देरी को लेकर किए गए पोस्ट के बाद एयरलाइन की प्रतिक्रिया आई। सिराज के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि मिस्टर सिराज, आपको हुई परेशानी के लिए हम दिल से माफी चाहते हैं। हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अचानक ऑपरेशनल वजहों से फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।
ये भी पढ़े- IND vs SA: भविष्य के सवाल पर Gautam Gambhir का स्पष्ट जवाब, BCCI पर छोड़ा फैसला
मालूम हो कि कल ही यानी 26 नवंबर को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 408 रनों के अंतर से करारी हार झेलनी पड़ी है। सिराज भी टीम का हिस्सा थे। ऐसे में उनकी नाराजगी और झुंझलाहट इस वजह से भी रही होगी। ऊपर से फ्लाइट की देरी ने उनका गुस्सा और बढ़ा दिया।
ये भी पढ़े- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ





