
Mohammed Siraj ने खोला अपना पहला रेस्टोरेंट, खिलाएंगे मुगलई, पारसी और अरबी खाना
Mohammed Siraj : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। सिराज ने हैदराबाद में अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम जोहारा रखा है।
Mohammed Siraj ने अपने सीनियर्स की तर्ज पर नई राह चुन ली है। सिराज अब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गए हैं। सिराज ने हैदराबाद में अपना पहला रेस्टोरेंट जोहारफा खोला है. इसमें मुगलई, पारसी, अरबी और चीनी व्यंजन परोसे जाएंगे. इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग 24 जून को हुई है. सिराज इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। वे भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के बाद सबसे सीनियर पेसर हैं।
मोहम्मद सिराज ने खोला अपना पहला रेस्टोरेंट
मोहम्मद सिराज के इस रेस्टोरेंट में खाने की काफी वैरायटी होगी. आधिकारिक उद्घाटन से पहले, सिराज ने अपने करीबी दोस्तों और लोगों के लिए एक छोटा प्री-लॉन्च डिनर का आयोजन किया. रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग के मौके पर सिराज ने प्रेस रिलीज़ में कहा, ‘Joharfa’ मेरे दिल के बहुत करीब है. हैदराबाद ने मुझे मेरी पहचान दी और यह रेस्टोरेंट मेरी ओर से एक तोहफा है. मैं चाहता हूं कि लोग यहां आएं, साथ बैठें, स्वादिष्ट खाना खाएं और घर जैसा अनुभव करें.’
‘जोहारफा में बेहद अनुभवी शेफ’
मोहम्मद सिराज के हवाले से कहा गया है कि उनके रेस्टोरेंट जोहारफा में बेहद अनुभवी शेफ हैं. यहां आने वाले लोगों को हाई क्वालिटी का खाना मिलेगा. इस रेस्टारेंट की सबसे बड़ी खासियत यह भी होगी कि यहां पारंपरिक खानों पर जोर होगा. जो लोग देश-दुनिया का बेहतरीन भोजन करना चाहते हैं, उन्हें यहां आना चाहिए.
37 वर्षीय सिराज भारत के लिए 37 टेस्ट, 44 वनडे और 16 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 102 विकेट लिए हैं. वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 71 और टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं.





