Prithvi Shaw फिर विवादों में; बैट उठाकर खिलाड़ी पर… जाने क्या है मामला?

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में हैं। मुंबई और पुणे के बीच खेले गए एक अभ्यास मैच में पृथ्वी मुंबई टीम के खिलाड़ी से भिड़ गए।

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ का हमेशा विवादों से घेरा नाता रहा है। अपने खेल से ज्यादा ये खिलाड़ी दूसरे बवालों के चलते चर्चा में ज्यादा रहता है। हाल ही में शॉ से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और उनके पूर्व साथी मुशीर खान के बीच मैदान पर एक झड़प हो गई।

क्या है पूरा मामला?

शॉ, जिन्होंने कुछ जोरदार हिट लगाए और मुशीर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में डीप फाइन लेग पर कैच आउट हो गए, ने अपने पूर्व मुंबई साथी सिद्धेश लाड के साथ बहस की और थोड़े आक्रामक भी दिखे. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पृथ्वी शॉ विवादों में रहे हैं. इससे पहले भी कई बार उनका नाम विवाद में आया है. ये भी माना जाता है कि ऐसी बातों के कारण ही  शॉ का करियर अधर में लटक गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो फुटेज ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसमें एक अंपायर दोनों खिलाड़ियों के बीच खड़े होकर पृथ्वी शॉ को दूर ले जाते हुए दिख रहे हैं। यह मामला जल्दी ही शांत हो गया और कोई बड़ी शारीरिक झड़प नहीं हुई। महाराष्ट्र के कप्तान अंकित बावने ने इस घटना को ज्यादा तूल न देते हुए कहा, ‘यह एक अभ्यास मैच है। वे सभी पूर्व साथी खिलाड़ी हैं। ऐसी चीजें हो जाती हैं। अब सब ठीक है और कोई समस्या नहीं है।’

बहरहाल, शॉ की इस शानदार पारी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है. इससे पहले पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से लगातार ड्रॉप किया जाने लगा. यही कारण है कि बेहतर संभावनाओं के मद्देनजर पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की टीम का दामन थाम लिया. अब मुंबई छोड़ने के बाद वह आगामी घरेलू सीजन में महाराष्ट्र क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.

 

Back to top button