IND vs SA: शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट…

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिसके लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। हालांकि, गिल के खेलने पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।

IND vs SA 2nd Test: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। हालांकि, दूसरे टेस्ट में उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने की है। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। भारत सीरीज में 0-1 से पीछे है।  पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनकी गर्दन में जकड़न हुई थी। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हुए। शुभमन गिल को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

टीम के साथ यात्रा करेंगे गिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई थी. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद निगरानी में रखा गया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई. शुभमन को दिए गए उपचार का अच्छा असर हो रहा है. वह 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा.’

ये भी पढ़े- IND vs SA: नीतीश रेड्डी की भारतीय टीम में एंट्री, शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस…

नीतीश रेड्डी को किया शामिल

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल गंभीर गर्दन दर्द के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और बाद में उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा था। भारत वह मुकाबला 30 रन से हार गया और गिल की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ा दी। शुभमन गिल के खेलने की संभावना बेहद कम दिख रही है, इसलिए सेलेक्टर्स ने युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की चल रही सीरीज से तुरंत हटा दिया गया है और वह कोलकाता पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़े- IND vs SA: गुवाहाटी में होगी अग्निपरीक्षा? भारतीय क्रिकेट टीम का चौंकाने वाला फैसला…

गिल की फिटनेस को लेकर सस्पेंस ने टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन में बड़ी अनिश्चितता पैदा कर दी है। पहले टेस्ट में शीर्ष क्रम के संघर्ष को देखते हुए गुवाहाटी में गिल की जगह भरना आसान नहीं होगा। ऐसे में देश की निगाहें मेडिकल रिपोर्ट और टीम मैनेजमेंट के अगले फैसले पर टिकी रहेंगी।

ये भी पढ़े-IND vs SA: टेस्ट मैच में हार से सौरव गांगुली आगबबूला; गौतम गंभीर को कहा…

 

Back to top button