IND vs ENG 1st Test: गिल की कप्तानी में भारत का नया दौर, टीम इंडिया करेगी आगाज

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

ND vs ENG 1st Test Day 1 update: अंग्रेजों की जमीन पर आज से भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हो रही है। वो इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरेगी। इन दोनों का जाना एक युग का अंत है। इस पल का इंतजार भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी दिनों से था। रोहित के बाद गिल को कप्तानी सौंपी गई है और इसी के साथ ये तय है कि अब भारतीय क्रिकेट का भार युवा कंधों पर आ गया है।

नंबर 3 पर है सस्पेंस

वहीं भारत की प्लेइंग XI इस मुकाबले में कैसी होगी, इस पर भी सस्पेंस है. नंबर 3 और नंबर 6 के लिए 5 नामों में से दो को चुनना है। इनमें करुण नायर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन और नीतीश रेड्डी शामिल हैं. नीतीश रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर तीसरे विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है। नंबर 8 पर टीम को शार्दुल ठाकुर, नीतीश रेड्डी या फिर कुलदीप यादव में से किसी एक को चुनना होगा।

गिल के सामने मुश्किल चुनौती

शुभमन गिल पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करने जा रहे है और उनके पहले ही असाइनमेंट पर दुनिया के सबसे मुश्किल दौरों में से एक है। ये गिल की परीक्षा है। इस दौरे से गिल की काबिलियत का अंदाजा होगा। हालांकि, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि गिल को पूरी छूट दी गई है और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है, लेकिन गिल भी जानते है कि ये दौरा उनके भविष्य का सवाल है।

टेस्ट में भारत पर हावी इंग्लैंड(India vs England)

भारत ने अपना क्रिकेट सफर 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल कर ही शुरू किया। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 51 इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया ने जीतें। वहीं, 50 टेस्ट ड्रॉ रहें। भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 67 टेस्ट खेले। 9 ही मैच जीते, लेकिन टीम ने यहां 22 टेस्ट ड्रॉ भी कराए हैं। 36 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली।

ये भी पढ़े-

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मुकाबला, कौन होगा टीम इंडिया का ‘X’ फैक्टर

भारत की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, 2. केएल राहुल, 3. बी साई सुदर्शन, 4. शुभमन गिल (कप्तान), 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6. करुण नायर, 7. रविंद्र जडेजा, 8. शार्दुल ठाकुर/रेड्डी/कुलदीप, 9. प्रसिद्ध कृष्णा, 10. जसप्रीत बुमराह, 11. मोहम्मद सिराज

 इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर

ये भी पढ़े-

ISSF World Cup: आर्य-अर्जुन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

 

Back to top button