
IND vs WI 1st Test: केएल राहुल ने तोड़ा विराट-रोहित का रिकॉर्ड, टेस्ट में किया कमाल
IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार से हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
IND vs WI 1st Test: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 3 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। यहां से टीम इंडिया के पास 56 रन की लीड है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टेस्ट करियर का 11वां शतक अपने नाम कर चुके हैं। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे दिन भारत की पारी का आगाज किया। पहले घंटे में ही दोनों खिलाड़ियों ने बिना कोई विकेट खोए भारत को बढ़त दिला दी।
WTC में राहुल का विराट से ज्यादा शतक
सबसे पहले बात करते हैं विराट कोहली के उस रिकॉर्ड की जो केएल राहुल ने तोड़ा है। केएल राहुल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। केएल राहुल के WTC में अब कुल 6 शतक हो गए हैं। वहीं विराट कोहली ने WTC में 5 शतक लगाए हैं। WTC में सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम 9-9 शतक दर्ज है।
भारत का स्कोर 250 रन के पार
भारत ने चार विकेट पर 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज पर टीम की बढ़त 100 रन के करीब पहुंच गई है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल 100 रन और शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल का 11वां शतक
केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 190 गेंदों पर शतक पूरा किया। लंच के ठीक बाद केएल राहुल आउट हो गए। उन्हें वॉरिकन ने कैच आउट कराया। राहुल ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।
भारतीय टीम ने 87 ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। ध्रुव जुरेल शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और 60 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं रविंद्र जडेजा भी 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत की कुल बढ़त 138 रन की हो चुकी है।
IND vs WI: वेस्टइंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन,भारत का दबदबा कायम





