IPL 2026 के शेड्यूल में चुनाव बने रोड़ा, RCB और RR के होम मैचों पर संकट

IPL 2026: BCCI ने IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डेडलाइन दे दी है कि उन्हें जल्द बताना होगा कि वे अपने मैच कहां आयोजित करने वाले हैं, क्योंकि शेड्यूल भी BCCI को तैयार करना है।

IPL 2026: क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल है. जिसके कारण ही फैंस इस लीग का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से शुरू हो सकती है. हालांकि उसके बाद भी बीसीसीआई ने अभी तक टूर्नामेंट के नए सीजन का शेड्यूल नहीं जारी किया है. इसके पीछे का कारण सभी फैंस जानना चाहते हैं. बीसीसीआई की हाल में ही एक मीटिंग हुई है. जिसके बाद फैंस के सबसे बड़े सवाल का जवाब मिल गया है.

असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने हैं चुनाव

दरअसल, भारत के कई राज्यों में जल्द ही चुनाव होंगे, लेकिन बीसीसीआई असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनावों की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहा है। क्‍योंकि गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स के कुछ घरेलू मैचों की मेजबानी करता है, जबकि एमए चिदंबरम स्टेडियम और ईडन गार्डन्स क्रमशः चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मैदान हैं।

चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार

आईएएनएस की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से बताया गया है कि आईपीएल शेड्यूल पर काम किया जा रहा है, लेकिन अभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। एक बार चुनाव की तारीखें कंफर्म हो जाएंगी तो एक ऐसा शेड्यूल बनाया जाएगा, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा न डाल सके।

एम चिन्नास्वामी में मैचों की मिली थी अनुमति

पिछले हफ्ते कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने की मंजूरी मिल गई, लेकिन यह अनुमति सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित विशिष्ट नियमों और शर्तों के पालन के अधीन थी।

ये भी पढ़े- IND vs NZ: ईशान किशन की टी20 में वापसी, सूर्या ने बताया किस नंबर पर करेंगे बैटिंग

RCB और RR को एक हफ्ते का समय

सूत्र ने आगे बताया कि जहां तक आरसीबी और आरआर के होम वेन्यू का सवाल है। हमने फ्रेंचाइजी से अंतिम फैसला लेने और एक हफ़्ते के अंदर हमें सूचित करने को कहा है। एक बार जब टीमें अपने वेन्यू फ़ाइनल कर लेंगी तो हम उसी के अनुसार शेड्यूल तैयार करेंगे। इसलिए इस स्टेज पर हम टीमों के फैसलों के साथ-साथ चुनाव की तारीखों की घोषणा का भी इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Team India Central Contract: बीसीसीआई ने RO-KO को दिया बड़ा झटका; सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उलटफेर…

Back to top button