साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने Jasprit Bumrah को धुन दिया, टी20 करियर में पहली बार हुआ

Jasprit Bumrah in IND vs SA: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर छक्के लगाना मुश्किल होता था लेकिन अब उनकी गेंदों पर बड़े शॉट भी लगने लगे हैं. न्यू चंडीगढ़ टी20 मैच में उनके एक ही ओवर में दो छक्के लग गए.

Jasprit Bumrah in IND vs SA: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज और पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रचने वाले जसप्रीत बुमराह के नाम दूसरे टी20 मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। एक तो गेंदबाजों का ऐसा प्रदर्शन और ऊपर से जसप्रीत बुमराह का न चलना अचानक टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की तैयारियों पर प्रश्न उठने लगे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सा वह रिकॉर्ड है जो जसप्रीत बुमराह के नाम जुड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका ने की बराबरी

दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को घर पर सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत के सामने जीत के लिए 214 रन की दरकार थी, लेकिन टीम इंडिया 162 रन बनाकर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 51 रन से अपने नाम किया।

बुमराह के साथ पहली बार हुआ ऐसा

टी20 इंटरनेशनल में बुमराह के एक ओवर में पहली बार दो छक्के लगे हैं. बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में दो छक्के लगवाए. उनकी तीसरी गेंद पर रीजा हेनड्रिक्स ने छक्का लगाया और फिर आखिरी गेंद पर डिकॉक ने भी सिक्स जड़ दिया. बुमराह की ये दोनों गेंद शॉर्ट थी और दोनों गेंदों पर छक्के लग गए. बुमराह के इस ओवर में दो छक्के लगे. दरअसल उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार किसी टीम ने उनकी गेंदबाजी के खिलाफ पारी में 4 छक्के लगाने का कारनामा किया.

घर पर सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया की यह घर पर सबसे बड़ी हार है। भारत का 3 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। साल 2022 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 49 रन के अंतर से हराया था। अब यह रिकॉर्ड पीछे छूट गया है।

डिकॉक ने की धुनाई

टी20 सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक ने कमाल बैटिंग की. बाएं हाथ के इस ओपनर ने महज 26 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उन्होंने बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों की धुनाई की.  

भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया. मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. रीजा हेंड्रिक्स के रूप में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरने वाली साउथ अफ्रीकी टीम को पारी में जबरदस्त शुरुआत मिली थी. टीम के लिए सबसे ज्यादा क्विंटन डि कॉक ने 90 रन बनाए.

 

Back to top button