फिर ODI के ‘किंग’ बने विराट कोहली, ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा से छिनी बादशाहत

Virat Kohli ICC ODI Ranking: विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा से बादशाहत छीनी। टॉप 10 रैंकिंग में चार भारतीय बल्लेबाज हैं।

Virat Kohli ICC ODI Ranking: शानदार फॉर्म में चल रहे दिग्गज विराट कोहली एक बार फिर नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा का सिंहासन हिलाया। कोहली के खाते में फिलहाल 785 रेटिंग अंक हैं। रोहित 775 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनसे आगे न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। वहीं रोहित शर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है।

डेरिल मिचेल मात्र एक अंक पीछे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए 785 रेटिंग अंक के साथ विराट नंबर 1 पर आ गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 784 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मिचेल ने भी पहले वनडे में 71 गेंद पर 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

रोहित शर्मा को हुआ नुकसान

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है। रोहित दो स्थान नीचे खिसककर 775 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। टॉप 10 में इन दोनों के अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल 725 रेटिंग अंक के साथ पांचवे और उपकप्तान श्रेयस अय्यर 682 रेटिंग अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

कब-कब नंबर 1 बने कोहली

कोहली पहली बार साल 2013 में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने थे। फिर 2017 में दूसरी बार कोहली ने बादशाहत हासिल की। इसके बाद वे लगातार 4 साल तक नंबर 1 पर ही रहे। जहां उन्होंने 2018 में अपनी सबसे ज्यादा 909 रेटिंग अंक हासिल किए। ये 21वीं सदी में किसी भी बल्लेबाज की सबसे अच्छी रेटिंग थी। कोहली करीब 1500 दिनों तक रैंकिं में नंबर-1 रैंक पर कायम रहे।

ये भी पढ़े- IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

37 वर्षीय कोहली ने भारत के लिए पिछले पांच मैचों में 50 प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

ये भी पढ़े- IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

Back to top button