IPL 2025: Mumbai Indians को तगड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में जोरदार झटका लगा है। विग्‍नेश पुथुर चोटिल होने के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं।

IPL 2025: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 के सीजन में एक बड़ा झटका 24 साल के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर के रूप में लगा है, जो चोटिल होने की वजह से इस सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। विग्नेश पुथुर का ये डेब्यू आईपीएल सीजन था, जिसमें उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया था। मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने विग्‍नेश पुथुर के विकल्‍प के रूप में पंजाब के गेंदबाज को स्‍क्‍वाड में जगह दी है।

पंजाब के इस गेंदबाज को मिली जगह

मुंबई इंडियंस ने अपनी मीडिया रिलीज में बताया है कि पंजाब के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने विग्नेश पुथुर की जगह ली है, जो दोनों पिंडलियों में हड्डी के स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं। रघु शर्मा मुंबई इंडियंस के सपोर्टिंग गेंदबाजों का हिस्सा थे और अब मुख्य टीम में शामिल हो गए हैं। रघु शर्मा ने पंजाब और पांडिचेरी के लिए 11 प्रथम श्रेणी, 9 लिस्ट ए और 3 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक पांच 5 विकेट और तीन 10 विकेट लिए हैं।

विग्‍नेश ने छोड़ी छाप

विग्‍नेश पुथुर ने टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी ही थी कि वह चोट से घिर गए। विग्‍नेश ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्‍यू चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ किया। उन्‍होंने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। विग्‍नेश ने मौजूदा सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें कुल 6 विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 10 में से 6 मैच जीतकर इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है।

IPL: चेन्नई को हराने के बाद भी पंजाब का नुकसान; कप्तान श्रेयस अय्यर की बढ़ी मुश्किल…

 

 

Leave a Reply

Back to top button