Rohit Sharma को जय शाह ने मंच से कहा कुछ ऐसा, हिटमैन का रिएक्शन वायरल…

Rohit Sharma Reaction on Jay Shah: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उसके बाद रोहित और उनकी पत्नी रितिका का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma Reaction on Jay Shah: कार्यक्रम United in Triumph में आईसीसी चीफ जय शाह की बात को सुनकर टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा अपनी नहीं रोक पाए. जय शाह ने मंच से Rohit Sharma को कप्तान कहकर बुलाया. बता दें कि रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे में खेल रहे हैं और वह इस फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं. रोहित ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। अब उनकी नजरें 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर होंगी।

‘मैं तो कप्तान ही बोलूंगा…’

जय शाह ने मंच से कहा, “हमारे कप्तान यहां बैठे हैं. मैं उन्हें कप्तान ही कहूंगा, क्योंकि उन्होंने टीम को दो-दो आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं. साल 2023 वर्ल्ड कप में हमने लगातार 10 मैच जीते, लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा पाए.”

उन्होंने आगे कहा, “फरवरी, 2024 में मैंने राजकोट में कहा था कि अगले वर्ल्ड कप में हम दिल भी जीतेंगे और कप भी. जय शाह की इस बात को सुनकर रोहित शर्मा खुशी से अपनी हंसी को रोक नहीं पाए. उनके बगल में ही बैठी उनकी वाइफ रितिका का रिएक्शन भी देखने लायक था. जय शाह की इस बात को सुनकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान छा गई.

ये भी पढ़े- Hardik Pandya ने फिर दिखाया तूफानी अंदाज, कर डाली छक्‍कों की बरसात

दरअसल, अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को यह ज‍िम्मेदारी सौंप दी गई थी. हालांकि, 38 साल के रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी कार्यकाल में टीम इंडिया को जबरदस्त सफलता दिलाई थी. उनकी अगुआई में भारत ने लगातार दो ICC ट्रॉफी जीतीं थीं. T20 वर्ल्ड कप 2024 और 2025 में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी.

ये भी पढ़े- Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, स्टार खिलाड़ी अनफिट…

रोहित पहले ही T20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. T20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई, जबकि टेस्ट में शुभमन गिल को लीडर बनाया गया. अब जब 2027 का वनडे वर्ल्ड कप करीब है और रोहित अपने करियर के अंतिम दौर में हैं, तो सेलेक्टर्स ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी.

ये भी पढ़े- ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, T20 World Cup के लिए आना होगा भारत…

Back to top button