
Vijay Hazare Trophy: सरफराज खान ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड…
Sarfaraz Khan: विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को मुंबई और गोवा के बीच खेले गए मैच में सरफराज खान की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। इस आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने गोवा के सामने 444 रन ठोक डाले।
Sarfaraz Khan: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज खान ने सिर्फ 75 गेंद में 157 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सरफराज के बल्ले से 9 चौके और 14 छक्के निकले. उनके भाई मुशीर खान ने भी अर्धशतक जड़ा. मुशीर ने 66 गेंद में 5 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 60 रन बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल 46 रनों पर आउट हुए. हालांकि, मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.आईपीएल 2026 में सरफराज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा होंगे. उन्हें चेन्नई ने नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा है.
सरफराज ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
75 गेंद में 157 रनों की तूफानी पारी से सरफराज खान ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, सरफराज ने इस मैच में सिर्फ 56 गेंद में शतक जड़ा. मुंबई के लिए यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक है. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने सिक्किम के खिलाफ 62 गेंद में सेंचुरी लगाई थी.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज
सरफराज ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत और 74.94 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 150 है। लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में रन बना रहे हैं. रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार रन बनाने के बाद सरफराज ने सैयद मुश्तीक अली ट्रॉफी में टी20 में कमाल किया. अब सरफराज 50 ओवर के फॉर्मेट में भी लगातार रन बना रहे हैं.
ये भी पढ़े- Shreyas Iyer ने बढ़ाया चयनकर्ताओं का सिरदर्द, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी पर संकट…
अर्जुन तेंदुलकर ने किया निराश प्रदर्शन
इस मैच में गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी की और 78 रन खर्च कर दिए. इस दौरान अर्जुन ने 9.75 की इकोनॉमी रेट के साथ रन लुटाए. मुंबई के बल्लेबाजों ने अर्जुन की जमकर खबर ली और उनकी गेंदबाजी में खूब रन भी बनाए. अर्जुन का प्रदर्शन अब तक इस प्रतियोगिता में साधारण रहा है. उन्होंने इससे पहले सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में भी खासा प्रभावित नहीं कर सके.
आईपीएल नीलामी 2026 में 28 साल के सरफराज के लिए पहले दौर में किसी ने बोली नहीं लगाई लेकिन बाद में सुपरकिंग्स ने उन्हें खरीद लिया। मध्यक्रम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने पिछली बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच खेला था।
ये भी पढ़े- IND W vs SL: स्मृति मंधाना-शैफाली के अर्धशतक, T20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…





