‘PM के बाद सबसे मुश्किल काम’, कोच गंभीर के सपोर्ट में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Shashi Tharoor Meets Gautam Gambhir: सांसद शशि थरूर ने हाल ही में गौतम गंभीर को लेकर कहा था कि उनका काम प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम है। इस पर अब गंभीर ने जवाब दिया है।

Shashi Tharoor Meets Gautam Gambhir: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम करने वाला व्यक्ति बताया है। यह बात उन्होंने गंभीर से मुलाकात के बाद कही। गंभीर ने थरूर के इन शब्दों के लिए आभार जताया, क्योंकि कोच का काम अक्सर बिना किसी तारीफ के होता है। उन्होंने गंभीर को अपना पुराना दोस्त भी बताया. गंभीर 2019 से 2024 के बीच लोकसभा में पूर्वी दिल्ली सीट से BJP के सांसद भी रह चुके हैं.

गौतम गंभीर ने दिया ट्वीट का जवाब

“नागपुर में, अपने पुराने दोस्त @GautamGambhir के साथ एक अच्छी और खुलकर बातचीत का आनंद लिया, जो PM के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले व्यक्ति हैं! लाखों लोग रोज़ उनके बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बिना डरे आगे बढ़ते रहते हैं. उनके शांत दृढ़ संकल्प और सक्षम नेतृत्व के लिए प्रशंसा. उन्हें सभी सफलता की शुभकामनाएं आज से ही,” उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा.

इस संदेश के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने शशि थरूर का शुक्रिया अदा किया और उनके पोस्ट पर इसे लेकर संदेश लिखा, कोच गौतम ने लिखा, बहुत-बहुत धन्यवाद डॉ. शशि थरूर जी, जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तो एक कोच की कथित “असीमित अथॉरिटी” के बारे में सच्चाई और लॉजिक साफ हो जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज, 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 48 रन से जीत दर्ज की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

Back to top button