शिखर धवन को मिली खुशखबरी, EX-वाइफ को लौटाने होंगे 5.7 करोड़ रुपये

Shikhar Dhawan gets legal: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दूसरी शादी के बाद उन्हें एक और बड़ी राहत भी मिली है।

Shikhar Dhawan gets legal relief against ex-wife: दिल्ली की एक अदालत ने क्रिकेटर शिखर धवन की पूर्व पत्नी को लगभग 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फैमिली कोर्ट द्वारा “संपत्ति निपटान” के तहत दिए गए आदेश भारतीय कानून के खिलाफ हैं और भारत में लागू नहीं किए जा सकते.पहले शिखर की शादी मेलबर्न की रहने वाली एशा मुखर्जी से हुई थी. 2021 में दोनों अलग हो गए और 2023 में एशा द्वारा ‘मानसिक क्रूरता’ के आधार पर तलाक मिल गया।

ऑस्ट्रेलिया कोर्ट का फैसला

ऐशा ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं. धवन से अलग होने के बाद 2021 से 2024 तक ऑस्ट्रेलिया के कोर्ट ने दोनों की प्रॉपर्टी बांटने के कई आदेश दिए. फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ऐशा को कुल संपत्ति का 15% हिस्सा मिलेगा. इसमें उन्हें लगभग 7.46 करोड़ रुपये की संपत्ति रखने की इजाजत दी गई. शिखर से अतिरिक्त 15.95 करोड़ रुपये मिले, और एक प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने का आदेश भी दिया गया. इसी दौरान एक प्रॉपर्टी की बिक्री से ऐशा को करीब 5.7 करोड़ रुपये मिले थे.

शिखर ने दिल्ली कोर्ट में केस किया

शिखर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मामले को लेकर केस दायर किया था. धवन ने पटियाला हाउस कोर्ट में बताया कि उनकी शादी 2012 में हुई थी. शादी के कुछ ही समय बाद ऐशा ने धमकी दी कि वो झूठी और बदनाम करने वाली बातें (फैब्रिकेटेड डिफेमेटरी मटेरियल) बनाकर फैला देंगी, जिससे उनकी इज्जत और क्रिकेट करियर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा.

धवन का कहना है कि उन्होंने अपनी कमाई से प्रॉपर्टी खरीदी थी. लेकिन ऐशा के दबाव में उन्हें मजबूरन उन प्रॉपर्टी को या तो दोनों के नाम पर, या पूरी तरह ऐशा के नाम पर रजिस्टर करवाना पड़ा.

एक मामले में कोर्ट को बताया गया कि ऐशा उस प्रॉपर्टी की 99% हिस्सेदार थीं, जो धवन ने खरीदी थी. सारे सबूतों को देखने के बाद जज गर्ग ने धवन की बात मान ली. और फैसला दिया कि धवन ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट के आदेशों से बंधे हुए नहीं है.

बता दें कि शिखर धवन और ऐशा मुखर्जी की शादी 2012 में हुई थी. 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ. लेकिन रिश्ता ठीक नहीं चला, और 2021 में दोनों अलग हो गए. 2023 में दिल्ली कोर्ट ने उनका तलाक मंजूर किया था. कोर्ट ने तब शिखर को बेटे से मिलने का हक दिया था, लेकिन बाद में ऐशा ने उनसे पूरी तरह कॉन्टैक्ट काट दिया।

ये भी पढ़े- IND vs ZIM: पिता को हुई गंभीर बीमारी, घर लौटे रिंकू सिंह…, कौन लेगा उनकी जगह?

Back to top button