
ICU में एडमिट हुए Shreyas Iyer, सिडनी मैच कैच लेते वक्त हुआ था हादसा
Shreyas Iyer in ICU: भारत के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस वक्त सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह आईसीयू में एडमिट हैं। श्रेयस को इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही है।
Shreyas Iyer in ICU: भारत के वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी में लगी चोट गंभीर हो गई है। उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में ICU में एडमिट कराया गया है। BCCI की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को पसली में चोट के कारण इंटरनल ब्लिडिंग हुई है। अय्यर ने तीसरे वनडे में शनिवार (25 अक्टूबर) को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।
ICU में एडमिट हुए Shreyas Iyer
मैच में अय्यर ने एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगाई थी। कैच तो उन्होंने पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान उनकी बाईं पसली (Shreyas Iyer rib cage) में चोट लग गई। ड्रेसिंग रूम लौटने के बाद उन्हें तेज दर्द और असहजता महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर को आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) हुई है और इसलिए उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।
एक सूत्र ने PTI को बताया, श्रेयस पिछले कुछ दिनों से ICU में हैं। रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती करना पड़ा। रिकवरी के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा क्योंकि ब्लीडिंग से इंफेक्शन को फैलने से रोकना जरूरी था।
ये भी पढ़े-
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, मनचलों ने गलत तरीके से छुआ
अय्यर की चोट की गंभीरता को देखते हुए अब उनकी रिकवरी में लंबा समय लग सकता है. ICU में एडमिट होने से पहले यह माना जा रहा था कि वह तीन सप्ताह में रिकवर कर जाएंगे, लेकिन इंटरनल ब्लिडिंग होने के कारण डॉक्टर उन्हें जोखिम उठाने की बिल्कुल भी सलाह नहीं देंगे. यही कारण है कि अय्यर को मैदान पर वापस आने के लिए अब इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़े-
तलाक से जुड़े मामले पर HC की ऐसी टिप्पणी, Yuzvendra Chahal का पोस्ट वायरल…





