Asia Cup से पहले Shreyas Iyer बने कप्तान, इंडिया ए की नई टीम का ऐलान

Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडिया A का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज के लिए अय्यर को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को BCCI ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। BCCI की सीनियर मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेले जाने वाले दो बहु-दिवसीय (मल्टी-डे) मुकाबलों के लिए इंडिया A टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। फिलहाल वह दलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की ओर से सेंट्रल जोन के खिलाफ खेल रहे हैं।

23 सितंबर से आगाज

2 मल्टी डे टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 16 से 19 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्डी डे टेस्ट मैच 23 से 26 सितंबर के बीच खेला जाना है। दोनों मैच लखनऊ में खेले जाएंगे। बहु-दिवसीय मैचों के बाद तीन एक वनडे मैच होंगे, जो क्रमशः 30 सितंबर, 2025, 3 अक्टूबर, 2025 और 5 अक्टूबर, 2025 को खेला जाएगा। बीसीसीआई के अनुसार ये सभी मैच लखनऊ में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़े-

UP T20 fixing: यूपी 20 लीग पर मैच फिक्सिंग का साया, 1 करोड़ के ऑफर का दावा

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-ए टीम को इंडिया-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले के अलावा तीन वनडे मैच भी खेले हैं. ये मुकाबले लखनऊ और कानपुर में खेले जाने हैं. फिलहाल श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं. दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं.

ये भी पढ़े-

US Open 2025: अलकराज ने नोवाक जोकोविक को हराया, अब फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन से भिड़ंत

चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया-ए टीम:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर.

ये भी पढ़े-

Hardik Pandya: Asia Cup से हार्दिक ने बदला लुक, हेयरस्टाइल देख हैरान हो जाएंगे आप

 

 

Back to top button