
वर्ल्ड कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
Smriti Mandhana, IND W vs NZ W: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वनडे करियर का 14वां शतक जड़ दिया है। आईसीसी वर्ल्ड कप में मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा।
Smriti Mandhana, IND W vs NZ W : भारतीय टीम पिछले तीन मैच में हार से सबक लेकर आज महिला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम यदि न्यूजीलैंड की टीम को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी। स्मृति मंधाना का शतक पूरा हो गया है। इस वर्ल्ड कप में यह मंधाना का पहला शतक है।
मंधाना ने तजमिन ब्रिट्स के रिकॉर्ड की बराबरी की
स्मृति मंधाना का एक कैलेंडर ईयर में यह पांचवां शतक है. इस दौरान उन्होंने तजमिन ब्रिट्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. ब्रिट्स ने इस साल 2025 सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए थे. मंधाना के भी एक कैलेंडर ईयर में पांच शतक हो गए हैं. मंधाना ने पिछले साल 2024 में एक कैलेंडर ईयर में 4 शतक जड़े थे.
ICC वर्ल्ड कप में मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़। मंधाना इस वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती बल्लेबाज हैं. मंधाना ने 88 गेंदों पर शतक जड़ा। स्मृति 109 रन बनाकर आउट हुईं।
ये भी पढ़े-
AUS vs IND: रोमांचक मैच में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा
प्रतिका रावल का सैकड़ा
स्मृति मंधाना के बाद प्रतिका रावल ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 122 गेंदों में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। फिलहाल उनका साथ देने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले मंधाना 95 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हो गईं थीं।
ये भी पढ़े-
IND vs AUS: लगातार दूसरे ODI में डक पर आउट विराट कोहली, फैंस को किया निराश
आज भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच विश्व कप का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। भारत की नजरें इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने पर हैं। अगर वह पिछले तीन मैच की तरह गलतियां करती है तो फिर वह अगर मगर के भंवर में फंस जाएगी। यदि भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है तो उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में जीत के लिए दुआ करनी होगी और फिर बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप लीग मैच में भी जीत हासिल करनी होगी।
ये भी पढ़े-
Rishabh Pant ने की मैदान पर धमाकेदार वापसी, भारत की इस टीम के बने कप्तान





