
‘असली टेस्ट अभी बाकी…’, गांगुली ने ODI वर्ल्ड कप से पहले गंभीर को चेताया
Sourav Ganguly: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 के रूप में बड़ी सफलता मिली है, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि उनकी असली परीक्षा अभी बाकी है.
Sourav Ganguly Clear Warning To Gautam Gambhir: गौतम गंभीर हाल ही में दो ICC ट्रॉफियां जीतने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ-साथ टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने कैबिनेट में शामिल किया. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल से चूकती नजर आ रही थी, लेकिन फिर टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गंभीर को चेतावनी दी है कि उनकी “असली परीक्षा” एक साल बाद होगी.
2027 वर्ल्ड कप होगा बड़ा टेस्ट
गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर का सबसे बड़ा टेस्ट वनडे वर्ल्डकप 2027 में होगा. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और वहां की परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की पिचें और मौसम टीमों की असली क्षमता को परखते हैं. हालांकि गांगुली को भरोसा है कि मौजूदा टीम के साथ गंभीर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
2023 की हार अब भी याद
भारतीय टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची थी. टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि 2027 का विश्व कप भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़े- Kavya Maran पर भड़के फैंस! पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को टीम में लेने पर विवाद
कोहली और रोहित के लिए आखिरी मौका?
गांगुली ने यह भी कहा कि 2027 का विश्व कप भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आखिरी मौका हो सकता है. ऐसे में टीम पर ट्रॉफी जीतने का दबाव और भी ज्यादा रहेगा.
ये भी पढ़े- कुलदीप-वंशिका की शादी में जमेगी क्रिकेटरों की महफ़िल, RO-KO भी होंगे शामिल
टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत
गांगुली ने यह भी माना कि व्हाइट बॉल में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी सुधार की जरूरत है. उनके मुताबिक टीम को पिच की चिंता कम करके बेहतर क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए. गंभीर विकेट को अपने दिमाग से निकालना होगा. उन्होंने कहा कि अगर अच्छी पिचों पर मैच खेले जाएं तो टीम बेहतर नतीजे हासिल कर सकती है.
गंभीर को दिया पूरा समर्थन
हालांकि चेतावनी के साथ-साथ गांगुली ने गंभीर की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि गंभीर एक अच्छे कोच हैं और उन्हें काम करने के लिए समय दिया जाना चाहिए.
ये भी पढ़े- Hardik Pandya बुरे फंसे गए…, T20 वर्ल्ड कप जीतकर तिरंगे के साथ जश्न पड़ा भारी





