भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान

IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान चरिथ असलंका के हाथ में सौंपी गई है। हाल ही में उन्होंने लंका ​प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।

Sri Lanka T20 Team Announce: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का 23 जुलाई (मंगलवार) को ऐलान हो गया। 27 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के लिए चरिथ असलंका को कप्तान बनाया गया। इस सीरीज से ठीक पहले वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। 16 खिलाड़ियों के स्क्वाड में दिग्गज क्रिकेट दिनेश चांदीमल की लगभग ढाई साल बाद वापसी हुई है।

चरिथ असंलका को मिली टीम की कप्तानी

चरिथ असंलका के पास कप्तानी का अनुभव है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में वह कप्तान थे। वानिंदु हसरंगा पर बैन लगा था। उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की है और हाल ही में जाफना किंग्स को एलपीएल खिताब दिलाया है। उन्होंने सीजन की शुरुआत में थिसारा परेरा की जगह कप्तानी संभाली थी।

34 साल के दिनेश चांदीमल की लगभग ढाई साल बाद श्रीलंका की टी20 टीम में एलपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वापसी हुई है। 8 मैच में उन्होंने 168.82 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने शानादर प्रदर्शन किया। उनका करियर का स्ट्राइक रेट 123.03 है। 37 साल के एंजलो मैथ्यूज को टीम में मौका नहीं मिला है। उन्होंने भी एलपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था।

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: चरिथ असलांका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल  परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Back to top button