IND vs PAK: मैच खत्म होते ही मिमियाने लगा पाकिस्तान, Pak कप्तान के बयान पर बवाल

Salman Ali Agha on Fakhar Zaman wicket: सलमान आगा ने एक गजब का बयान दिया है। पाक कप्तान का ये बयान भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के बाद आया, जो कि फखर जमां के आउट दिए जाने से जुड़ा रहा।

Salman Ali Agha on Fakhar Zaman wicket: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए। थर्ड अंपायर ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट करार दिया, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

अंपायर के चलते भारत से हारा पाकिस्तान?

सलमान अली आगा से जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इस कैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे फैसले के बारे में नहीं पता। जाहिर है, यह अंपायर का काम है। अंपायर गलतियां कर सकते हैं और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि गेंद विकेटकीपर के पास जाने से पहले ही बाउंस कर गई थी, लेकिन हो सकता है मैं गलत होऊं। मुझे नहीं पता। आप कह सकते हैं कि जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे, अगर वो पूरे पावरप्ले में बल्लेबाजी करते, तो शायद हम 190 रन बना लेते, लेकिन हां, ये अंपायर का फैसला है और वो गलतियां कर सकते हैं। मुझे नहीं पता। मेरे हिसाब से, गेंद विकेटकीपर तक पहुंचने से पहले ही बाउंस कर गई थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PakPassion (@pakpassion_net)

 

फखर जमां के साथ क्या हुआ था?

पाकिस्तान की इनिंग का तीसरा ओवर था. हार्दिक पंड्या के इस ओवर की तीसरी गेंद फखर जमां के बल्ले का किनारा लेकर सीधा विकेट के पीछे गई, जिसे संजू सैमसन ने लपक लिया. सैमसन ने गेंद को दस्तानों में कैद करते ही जोरदार अपील की. अब वो कैच लीगल था या नहीं ये जांचने के लिए फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली. थर्ड अंपायर ने फुटेज को हर एंगल से देखा और फखर जमां को आउट करार दिया. पाकिस्तानी बल्लेबाज थर्ड अंपायर के फैसले से हैरान और नाखुश दिखे.

ये भी पढ़े-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा क्रिस गेल का कीर्तिमान

मैच की बात करे तो 21 सितंबर (रविवार) को दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे मेन इन ब्लू ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. पाकिस्तान इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भारत के हाथों 7 विकेट से पराजित हुआ था।

Back to top button