
BCCI ने वर्ल्ड चैंपियंस के लिये खोला खाजाना, टीम इंडिया पर पैसों की बारिश…
T20 World Cup 2026 Prize Money: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था। अब BCCI ने करोड़ों की प्राइज मनी का ऐलान किया है।
T20 World Cup 2026 Prize Money: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 131 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है। इस जीत के साथ भारत ने अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया. भारत टूर्नामेंट के इतिहास में बैक टू बैक खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुका है।
बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और उम्मीद है कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी. यह 131 करोड़ रुपये की राशि केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि टीम के कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच भी बांटी जाएगी।
🚨 News 🚨
BCCI announces a cash reward of INR 131 crore for #TeamIndia following their triumphant campaign in the ICC Men’s T20 World Cup 2026.
🔽 Details | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/eagTz1eOUb
— BCCI (@BCCI) March 10, 2026
बीसीसीआई ने इस बार टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 6 करोड़ रुपये ज्यादा है. इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई थी.
ये भी पढ़े- T20 World Cup: बुमराह की यॉर्कर, सैमसन का सुपर शो… टीम इंडिया ने T20 में फोड़े रिकॉर्ड
संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े- IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रोलर्स को गंभीर का जवाब, आलोचकों पर जमकर बरसे





