
IND vs NZ 2nd Test: चरमराई टीम इंडिया की पहली पारी, भारत को लगा छठा झटका
IND vs NZ 2nd Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का पहली पारी में स्कोर एक विकेट पर 16 रन था।
IND vs NZ 2nd Test: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज (25 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है। इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए। जवाब में भारत ने पहले दिन (24 अक्टूबर) स्टम्प तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए।
भारतीय टीम स्पिन के जाल में फंस गई है। 95 रन पर 6 विकेट गिर गए हैं। ऋषभ पंत को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। मिचेल सेंटनर की गेंद सरफराज खान भी 11 के निजी स्कोर पर कैच थमा बैठे।
विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी
विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी है। मिचेल सैंटनर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। विराट कोहली महज 1 रन बनाकर बनाकर मिचेल सेंटनर की फुलटॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दूसरी ओर संभलकर खेल रहे यशस्वी जायसवाल ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर डेरिल मिचेल को 30 रन पर कैच थमा बैठे। भारतीय टीम 70 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी है। न्यूजीलैंड 189 रन से आगे।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी चायकाल के बाद 79.1 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हुई। उसके आखिरी 7 विकेट महज 62 रन के भीतर गिरे। उसकी ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक लगाए। मिचेल सैंटनर ने 51 गेंद में 33 रन की तेज पारी खेली। इन तीनों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 7 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिये।