IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रोलर्स को गंभीर का जवाब, आलोचकों पर जमकर बरसे

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वे सिर्फ ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के लिए जवाबदेह हैं, सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के लिए नहीं।

Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर नया कारनामा अंजाम दिया. अपने घर पर पहली बार कोई टीम ट्रॉफी जीती और पहली बार ही ऐसा हुआ जब लगातार दो बार कोई देश इसे अपने नाम करने में कामयाब हुआ. इस टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक पहली बार देखने को मिले, लेकिन सबसे चौंकाने वाला पल मैदान के बाहर आया. अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की

आलचकों पर जमकर साधा निशाना

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलचकों पर जमकर निशाना साधा. गंभीर ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के प्रति ही जवाबदेह हैं. उनकी जिम्मेदारी केवल टीम और सपोर्ट स्टाफ तक ही है, साथ ही सोशल मीडिया की आलोचना उन्हें प्रभावित नहीं करती. गंभीर ने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत दिग्गज खिलाड़ियों वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को समर्पित की.

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लोगों के लिए नहीं है. मेरी जिम्मेदारी उन 30 लोगों के लिए है जो ड्रेसिंग रूम में हैं.’

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सूर्यकुमार यादव के साथ मेरा सीधा-सा सिद्धांत हमेशा से यही रहा है कि उपलब्धियां मायने नहीं रखतीं। ट्रॉफी मायने रखती हैं। भारतीय क्रिकेट में बहुत लंबे समय से हम उपलब्धियों की बात करते आ रहे हैं। और मुझे उम्मीद है कि जब तक मैं यहां हूं, हम उपलब्धियों की बात नहीं करेंगे।”

‘सूर्या एक शानदार लीडर हैं’

गंभीर ने कहा, “देखिए, मैंने पहले भी कहा है, मुझे लगता है कि सूर्या ने इस फॉर्मेट में मेरी जिंदगी काफी आसान कर दी है। मुझे लगता है कि वह एक शानदार लीडर हैं। मुझे लगता है, हां, उन्होंने बिल्कुल सही कहा कि वह कप्तान कहलाना नहीं चाहते, वह लीडर कहलाना चाहते हैं क्योंकि ड्रेसिंग रूम में एक लीडर कप्तान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।”

गंभीर ने कप्तान सुर्यकुमार यादव की नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार भी यही मानते हैं कि टीम की जीत और सफलता व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा अहम है।

गंभीर 2007 में भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. अब 2026 में कोच के तौर उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.

Back to top button