Virat Kohli के रणजी मैच में फैन्स हुए आउट ऑफ कंट्रोल? सामने आई सच्चाई

Virat Kohli in Ranji Trophy 2025: टीम इंड‍िया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी क्रिकेट क्रिकेट खेलने के ल‍िए गुरुवार (30 जनवरी) को मैदान में उतरे. विराट की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक जा रहे हैं।

Virat Kohli in Ranji Trophy 2025: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की दुनिया दीवानगी है। विराट के शानदार गेम के साथ उनके गुड लुक्स पर फैंस फिदा रहते हैं। विराट की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। हाल ही में किंग कोहली ने रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की। रेलवे के खिलाफ आज यानी 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की तरफ से विराट कोहली खेल रहे हैं।

कोहली को देखने के ल‍िए द‍िल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर और अंदर फैन्स का भयंकर जमावड़ा दिखा. इस दौरान जेटली स्टेडियम का प्रशासन क्राउड मैनेजमेंट करने में एकबारगी को फेल नजर आता द‍िखा. ऐसा क्यों हुआ, इसकी असली कहानी सामने आ गई है.

यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां 10 हजार फैंस को DDCA की तरफ से फ्री में मैच देखने का ऑफर दिया गया।

इस ऑफर को भला फैंस कैसे इग्नोर कर सकते थे। सुबह 3 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली। इस बीच विराट कोहली को देखने पहुंचे फैंस की संख्या इतनी ज्यादा नजर आई कि अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ मच गई। 

Back to top button