WPL Final 2026: फाइनल में दो जिगरी दोस्तों की जंग, क्या स्मृत‍ि मंधाना पर भारी पड़ेंगी जेम‍िमा?

WPL Final 2026: WPL फाइनल में RCB और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. RCB दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी, जबकि दिल्ली तीन फाइनल हारने के बाद पहली ट्रॉफी की तलाश में है.

WPL Final 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) फाइनल में आमने-सामने होंगी. एक तरफ स्मृति मंधाना की RCB दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स तीन बार फाइनल हारने का दाग मिटाने के इरादे से उतरेगी. या तो WPL को नया चैम्पियन मिलेगा, या इतिहास की बराबरी होगी. खास बात यह है कि इस दौरान दो खास दोस्त और दोनों टीमों की कप्तान स्मृत‍ि मंधाना और जेम‍िमा रोड्र‍िग्स भी एक दूसरे के आमने- सामने होंगी.

लगातार चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स

साल 2023 में महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण खेला गया था, तब से लेकर अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने हर संस्करण फाइनल में जगह बनाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था, जबकि अन्य दो फाइनल में दिल्ली मुंबई के हाथों हारी. अब इस सिलसिले को दिल्ली तोड़कर अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी. इस सीजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 मैच हारे, जिसमें एक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था.

बीसीए स्टेडियम, कोटांबी पिच रिपोर्ट

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच को धीमा माना जाता है, लेकिन एलिमिनेटर मैच में ऐसा देखने को नहीं मिला. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, लक्ष्य को दिल्ली ने 16वें ही ओवर में हासिल कर लिया. ओस यहां बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा. फाइनल में एक अच्छी बल्लेबाजी पिच देखने को मिल सकती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए होगा कि 190 या 200 के स्कोर तक पहुंचा जाए, इससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम पर दबाव बढ़ जाएगा.

मैच प्रिडिक्शन

बेशक दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम मैचों में अच्छी वापसी की, शानदार खेल दिखाया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. स्मृति मंधाना इस संस्करण में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज है, जिन्होंने 8 पारियों में 290 रन बनाए हैं. दिल्ली की नंदनी शर्मा इस सीजन दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, जिन्होंने 16 विकेट लिए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी की नदीन डी क्लर्क हैं, जिन्होंने 15 विकेट लिए हैं. आज आरसीबी का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी लग रहा है.

ये भी पढ़े- T20 World Cup से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, तेज गेंदबाज को लगी चोट!

RCB और DC की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघारे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

डीसी: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनु मणि, श्री चरनी, नंदिनी शर्मा.

ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC रैंकिंग में उलटफेर, ईशान किशन चमके; SKY को भी फायदा…

Back to top button