
AUS vs ZIM: T20 वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
Aus vs Zim, T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिखाया है।
Aus vs Zim, T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप B के मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 रन से पीछे रह गई और जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के इस हार का ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल पर गहरा असर पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया टीम इस हार के बाद 2 महत्वपूर्ण अंक खो कर ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर (+1.100) पहुंच गई है।
मुनयोंगा के कैच ने जीता दिल
29 पर 4 विकेट गिर जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेशों के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई. मैक्सवेल ने 31 रन बनाए, लेकिन इसके लिए 32 गेंदें खेली. ये साझेदारी रयान बर्ल ने तोड़ी, उन्होंने मैक्सवेल को पवेलियन भेजा.
इसके बाद वेलिंगटन ने मार्कस स्टोइनिस (6) को सस्ते में आउट कर दिया. फिर 18वें ओवर में बेन द्वाराहुसि आउट हुए, जिसका पूरा श्रेय फील्डर टोनी मुनयोंगा को जाता है. उन्होंने बॉउंड्री पर डाइव लगाकर ये कैच पकड़ा, जो इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बेहतरीन कैच था.
मुजारबानी को मिला POTM अवार्ड
ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 ओवरों के स्पेल में 17 रन दिए और 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन इस जीत में ब्रैड इवांस का भी बराबर का योगदान रहा, जिन्होंने 3.3 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट लिए.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 169 रन बनाए थे. ओपनर ब्रायन बेनेट 64 रन बनाकर नाबाद रहे. अन्य ओपनर मरुमनि ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए. रयान बर्ल ने 30 गेंदों में 35 और कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे.
ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में अपने कई बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, जिसका उन्हें आज नुकसान भी उठाना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श भी चोट की वजह से बाहर हैं और ट्रेविस हेड टीम की अगुवाई कर रहे हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल नहीं कर सकी है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा।





