T20 World Cup: शुभमन गिल OUT संजू सैमसन IN; टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फेरबदल

T20 World Cup 2026: अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को किया गया. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का पार्ट नहीं हैं।  टीम का उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। इसके साथ ही जितेश शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ईशान किशन की वापसी हुई है। ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था।

शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप की टीम में सबसे बड़ी बात यह है कि शुभमन गिल को न सिर्फ उप-कप्तान के पद से हटाया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को शामिल किया गया है. ईशान ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की थी. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव  टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है.

अक्षर पटेल उप-कप्तान

गिल के बाहर होने के बाद अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। वह साल की शुरुआत की में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान थे। अक्षर लिमिटेड ओवर्स सेटअप में भारत के प्रीमियम ऑलराउंडर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अहम भूमिका निभाई थी।

चार ऑलराउंडर को मिली जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बाहर बैठने वाले रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है। सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कप्तानी है तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी बल्लेबाज के रूप में चुने गए हैं। अक्षर पटेल के साथ वॉशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे। तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वीसी), जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन, रिंकू सिंह

 

Back to top button