
Test Twenty: जल्द शुरू होगा क्रिकेट का नया फॉर्मेट, साथ में टेस्ट और T20 का तड़का
Test Twenty format: भारत में क्रिकेट का एक नया फॉर्मेट जल्द देखने को मिलेगा। टेस्ट और टी20 क्रिकेट का तड़का साथ में देखने को मिलेगा। इसमें टेस्ट की तरह चार पारियां होंगी, लेकिन 20-20 ओवरों की होंगी।
Test Twenty format: क्रिकेट को जहां टेस्ट, वनडे और टी20 जैसे तीन प्रमुख फॉर्मेट के रूप में खेला जाता है। जबकि दुनियाभर की लीग की बात करें तो इसे 10 ओवर के फॉर्मेट और इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में 100 बॉल के मैच के रूप में भी खेला जाता है। वहीं अब क्रिकेट की दुनिया में एक नया फॉर्मेट शुरू होने वाला है। जानकारी के मुताबिक क्रिकेट में अब टेस्ट और टी20 को मिलाकर एक फॉर्मेट Test Twenty के शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
क्या होंगे ‘Test Twenty’ के नियम?
आयोजकों के दावे के मुताबिक टेस्ट ट्वेंटी 80 ओवर वाला दुनिया का पहला क्रिकेट फॉर्मेट है। इस नये फॉर्मेट में एक दिन में 80 ओवर का खेल होगा। जिसमें प्रत्येक टीम 20-20 ओवर की दो-दो पारी खेलेंगी जैसा कि टेस्ट क्रिकेट में होता है। इस फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट की तरह पहली पारी के रन दूसरी पारी में कैरीफॉर्वर्ड होंगे जैसी टेस्ट क्रिकेट में होता है। मैच एकदिवसीय होगा और इसमें टी20 की रफ्तार के साथ टेस्ट क्रिकेट के नियम और रणनीतियां देखने को मिलेंगी।
दो पारियों में एक पॉवरप्ले
दोनों टीमें अपनी दो पारियों में से किसी एक में पॉवरप्ले ले सकती हैं। टीम का कप्तान यह तय करेगा कि उन्हें किस पारी में पॉवरप्ले का इस्तेमाल करना है। पॉवरप्ले चार ओवर का होगा। इस दौरान 2 फील्डर 30 गज के दायरे से बाहर रह सकते हैं। अगर कोई कप्तान पॉवरप्ले की घोषणा नहीं करता है तो दूसरी पारी में यह अपने आप सातवें से 10वें ओवर तक अपने आप लागू हो जाएगा।
ये भी पढ़े-
IND vs AUS: रोहित-विराट संग पर्थ पहुंची टीम इंडिया, खेलेगी 3 वनडे मैचों की सीरीज
वहीं कोई भी टीम पहली पारी में अगर 75 रन या उससे ज्यादा से आगे रहती है तो वो दूसरी टीम को फॉलोऑन भी खिला सकती है। इस मैच में टीमें अधिकतम पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक गेंदबाज पूरे मैच में अधिकतम 8 ओवर फेंक सकता है।
ये भी पढ़े-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना टीम इंडिया, विराट-रोहित का दिखा क्रेज
इस नए फॉर्मेट के सलाहकार बोर्ड में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स, विंडीज के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान क्वलाइव लॉयड, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन और भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह हैं।
ये भी पढ़े-
FIFA World Cup: सऊदी अरब और कतर ने किया क्वालीफाई, 2026 में होगा आयोजन





