Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, स्टार खिलाड़ी अनफिट…

Tilak Varma News: टी20 एशिया कप के हीरो तिलक वर्मा को अचानक टेस्टिकुलर टॉर्शन की शिकायत के बाद सफल सर्जरी करानी पड़ी। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20आई सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

Tilak Varma News: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा चोटिल हो गए हैं. विजय हजार ट्रॉफी के दौरान उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें राजकोट के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. ऐसे में माना जा रहा है कि वह टी20 सीरीज के साथ टी20 विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं. यह चोट टी20 विश्व कप 2026 की उनकी तैयारियों को भी प्रभावित कर सकती है।

तिलक वर्मा को करानी पड़ सकती है सर्जरी

भारतीय टीम के लिए साल 2025 में टी20 फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा के अलावा किसी एक बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया था तो वह तिलक वर्मा हैं, जिसमें अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल के आखिर में हुई सीरीज में भी उनका फॉर्म देखने को मिला था। वहीं अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तिलक वर्मा अभी Abdomen इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसमें वह इसको लेकर सर्जरी कराने के फैसला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में तीन से चार हफ्तों का समय लग सकता है।

इस स्थिति में वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से जरूर बाहर रह सकते हैं।

आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत अगले महीने 7 फरवरी से हो रही है. ऐसे में तिलक के पास अभी एक महीने का समय है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की बात करें तो वह 21 जनवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी उससे साफ है कि तिलक वर्मा घरेलू टी20 सीरीज के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

शुभमन गिल की खुल सकती है किस्मत

तिलक वर्मा के चोटिल होने से शुभमन गिल की किस्मत खुल सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था. टी20 सीरीज वाली टीम ही विश्व कप में भी खेलेगी. ऐसे में तिलक वर्मा पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर शुभमन गिल की वापसी हो सकती है.

 

Back to top button