IND vs SA: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

Virat Kohli record, IND vs SA: कोहली ने रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 217 छक्के लगाए थे।

India vs South Africa ODI Match,Virat Kohli record: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच (IND vs SA 1st ODI) रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला गया जहां दोनों टीमों ने रनों की जमकर बौछार कर दी। इस दौरान वनडे मुकाबले में रिकॉर्ड्स की कतार लग गई। विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke) तक तमाम बल्लेबाजों ने इस रनों की बारिश में अपना योगदान दिया। वहीं, अब विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 218 छक्के अभी तक लगाने में सफल हो गए हैं।

नंबर 3 पर सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल छक्के 

218* – विराट कोहली (327 पारी)
217 – रिकी पोंटिंग (540  पारी)
131 – कुमार संगकारा (468  पारी)
121 – केन विलियमसन (353  पारी)
106 – जैक्स कैलिस (283 पारी)

वहीं, कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक ठोक दिया है. कोहली अब एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के नाम वनडे में 52 शतक हैं. वहीं, सचिन ने टेस्ट में 51 शतक बनाए हैं.

एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा सेंचुरी

52 – कोहली (ODI में)
51 – सचिन तेंदुलकर (टेस्ट में)
49 – सचिन तेंदुलकर (ODI में)
45 – जैक्स कैलिस (टेस्ट में)
41 – रिकी पोंटिंग (टेस्ट में)

मैच की बात करें तो भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया. भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 332 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच में  साउथ अफ्रीका नेटॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था.  कोहली ने रविवार को अपना 52वां वनडे शतक जड़कर भारत को 17 रन से जीत दिलाई जिससे मेज़बान टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

ये भी पढ़े- IND vs SA: हिटमैन के निशाने पर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, होंगे नए ‘सिक्सर किंग’

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Back to top button