
IND W vs BAN W: सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, किसका पलड़ा भारी?
Women’s World Cup: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा.
Women’s World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 28वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से नवी मुंबई डी वाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। न्यूजीलैंड को हराकर भारत पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंच गया है। पॉइंट्स टेबल में भारत चौथे स्थान पर हैं। टीम ने 6 मैच में 3 मुकाबले जीते और 3 हारे हैं। वहीं बांग्लादेश आखिरी पायदान पर है।
रिकॉर्ड पर नजर
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 2025 में 20 पारियों में 1557 साझेदारी रन बनाए हैं, जो किसी भी जोड़ी द्वारा एक कैलेंडर ईयर में दूसरे सबसे अधिक हैं. केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली उनसे आगे हैं, जिन्होंने 1998 में 29 पारियों में 1635 रन बनाए थे.
पिच का मिजाज
आज नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी मैच से एक दिन पूर्व संध्या काल के दौरान पिच बारिश की वजह से ढकी रही. रविवार यानी की आज भी शाम को बारिश का अनुमान है. डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत से ही मूवमेंट हासिल होने लगती है.
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी.





