WPL चैम्पियन RCB पर पैसों की बारिश, उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को क्या मिला?

WPL 2026 List of all prize winners: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का खिताब जीता. मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को बंपर प्राइज मनी हासिल हुई.

WPL 2026 List of all prize winners: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 गेंद में शानदार 87 रन की पारी खेल डाली. जॉर्जिया वोल ने अपनी कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी में 54 गेंदों में 79 रन बनाए, जिससे टीम को यादगार खिताबी जीत मिली.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी और चिनेले हेनरी ने 15 गेंद में 35 रन की तेज पारी के दम पर 4 विकेट पर 203 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.

किसे क्या मिला?

टूर्नामेंट जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपए का इनाम मिला। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं सोफी डिवाइन को 5 लाख रुपए मिले.

स्मृति मंधाना WPL में बनाए सबसे ज्यादा रन

स्मृति मंधाना 377 रनों के साथ WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रही। उन्होंने इस सीजन ऑरेंज कैप जीती। वहीं सोफी डिवाइन 17 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। हालांकि नंदनी शर्मा के भी 17 विकेट थे, मगर बेहतरस्मृति मंधाना औसत की वजह से सोफी नंबर-1 रही।

सोफी इसके अलावा टूर्नामेंट की मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर और मोस्ट आईक्यू ऑफ द ईयर का इनाम भी जीतने में कामयब रही।

Back to top button