WTC Final 2025: जीत की दहलीज पर South Africa, हटेगा 27 साल से लगा ‘चोकर्स’ टैग?

SA vs AUS WTC Final: दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन जीत के लिए महज 69 रनों की जरूरत है। हालांकि, एक बड़ा सवाल दक्षिण अफ्रीका के सामने मुंह बाए खड़ा है।

SA vs AUS WTC Final: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket Team) की टीम जीत से सिर्फ 69 रन दूर है। तीसरे दिन स्टंप्स तक अफ्रीका की टीम का स्कोर 213/2 रहा और उन्हें जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला है। क्रीज पर एडेन मार्करम (102*) और टेम्बा बावुमा (65*) रन बनाकर नाबाद हैं।

दक्षिण अफ्रीका का ‘चोकर्स’ का टैग

दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम को अक्सर बड़े टूर्नामेंट्स में अहम समय पर दबाव में बिखर जाने की वजह से ‘चोकर्स’ का टैग दिया गया। ऑस्ट्रेलिया की वापसी का इतिहास और दक्षिण अफ्रीका का ‘चोकर्स’ का टैग ऐसा है कि जब तक मैच का नतीजा ना आ जाए तब तक कुछ भी संभव है. बड़ा सवाल यह है कि क्या दक्षिण अफ्रीका 1998 के बाद पहली आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस WTC चक्र में 7 टेस्ट जीते. 2 ड्रॉ और 3 हारे. 69.44% अंकों के साथ वह तालिका में पहले स्थान पर रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को हराकर WTC खिताब जीता था. इस चक्र में उन्होंने 19 टेस्ट में 13 जीते. 2 ड्रॉ और 4 हारे. 67.54% अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़े-

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से अचानक भारत लौटे गौतम गंभीर, जानें वजह

2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी हार याद है. 1998 के बाद से कोई ICC खिताब नहीं जीता. लेकिन कोच शुक्रि कॉनराड का मानना है कि यह टीम इतिहास से मुक्त है. अगर मार्करम और बावुमा सुबह विकेट बचाते हैं. तो दक्षिण अफ्रीका पहली WTC ट्रॉफी जीत सकता है. ऑस्ट्रेलिया को कमिंस और स्टार्क से आखिरी धक्के की उम्मीद है. यह फाइनल टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का शानदार नमूना है.

ये भी पढ़े-

पहला IPL जीतने के बाद बिकने जा रही RCB, हजारों करोड़ की रखी गई है कीमत

 

Back to top button