IND vs WI: टूटा दोहरा शतक जड़ने का सपना, बुरी तरह भड़के यशस्वी

Yashasvi Jaiswal record: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक चूक गए।

Yashasvi Jaiswal World record in Test : दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और 175 रन बनाकर रन आउट हो गए. जायसवाल के पास तीसरा दोहरा शतक जमाने का मौका था लेकिन कप्तान शुभमन गिल के साथ रन लेने की गलतफहमी में 175 पर रन आउट हुए। भले ही जायसवाल दोहरा शतक जमाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जायसवाल का टेस्ट में यह 7वां शतक है. भारत के युवा स्टार टेस्ट में 23 साल की उम्र में बतौर ओपनर सबसे तेज 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

दोहरे शतक से चुके जायसवाल

वेस्टइंडीज के लिए 9वां ओवर जेडन सील्स ने किया। इस ओवर की दूसरी गेंद को यशस्वी जायसवाल ने खेला और उन्होंने गेंद को दमदार तरीके से ड्राइव किया और इसके तुरंत बाद वह रन लेने के लिए भाग पड़े। वह लगभग नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े शुभमन गिल के पास पहुंच चुके थे। तभी गिल ने उन्हें हाथ से रुकने का इशारा किया। इसके बाद जायसवाल आनन-फानन में वापस उसी तेजी के साथ दौड़े। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फील्डर ने गेंद विकेटकीपर को फेंकी और उसने बिना कोई गलती किए। स्टंप की गिल्लियां बिखेर दीं।

जायसवाल ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

जायसवाल 48 टेस्ट पारियों के बाद भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है. ग्रीम स्मिथ ने 23 साल की उम्र तक टेस्ट में बतौर ओपनर 7 शतक लगाए थे लेकिन इसके लिए उन्होंने 50 पारी खेली थी. वहीं, जायसवाल ने केवल 48वीं पारी में इस खास मुकाम को हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़े-

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड की बौछार, ब्रेडमैन की लिस्ट में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 371 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। इसके बाद जायसवाल ने 175 रन बनाए। बाद में तीसरे दिन साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए थे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने  भी अर्धशतक लगा दिया है और वह 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़े-

‘Ten Xue’ के साथ Sachin Tendulkar ने रखा स्पोर्ट्स ब्रांड इंडस्ट्री में कदम

 

Back to top button