Yuzvendra Chahal-Dhanashree: ‘मैं आत्महत्या करना चाहता था…’, धनश्री से तलाक के बाद टूट गए थे Yuji

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में धनश्री वर्मा संग हुए तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था।

Yuzvendra Chahal on his divorce with Dhanashree Verma: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। चहल ने बताया है कि कैसे धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से तलाक के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। चहल ने राज शमानी के पोडकास्ट पर इस बारे में बात की औऱ कहा, “मैं चार-पांच महीने तक काफी डिप्रेशन में रहा। मुझे एंग्जाइटी अटैक पड़ते थे। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता था। मैंने ये बातें किसी से शेयर नहीं की। इस दौरान मेरे मन में खुदकुशी करने के भी ख्याल आते थे, क्योंकि उस समय मेरा दिमाग काम करना बिल्कुल बंद कर चुका था।”

Yuzvendra Chahal-Dhanashree: सुसाइड तक करना चाहते थे युजी

आंखों पर मोटा चश्मा लगाकर चहल (Yuzvendra Chahal) ने जो बातें पोडकास्ट में बोली है उससे कई के आंखों से चश्मा हट जाएगा.  इंटरव्यू के दौरान चहल ने बताया कि उस दौर में कई लोगों ने उन्हें धोखेबाज कहा था लेकिन मैंने धोखेबाज नहीं हूं।  आप मुझसे ज्यादा वफादार इंसान नहीं पाएंगे। मैंने कभी कुछ मांगा नहीं, सिर्फ दिया है. जब लोगों को असलियत नहीं पता होती, तो वे बस कुछ भी लिख देते हैं. मेरी दो बहनें हैं, मैं जानता हूं कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है. सिर्फ इसलिए कि आप किसी के साथ दिखते हो, लोग आपको किसी से जोड़ देते हैं।

क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते थे चहल

युजवेंद्र चहल ने भावुक होते हुए कहा, ‘मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे, अपनी जिंदगी से थक चुका था. मैं 2 घंटे रोता था, बस 2 घंटे सोता था. ऐसा 40-45 दिनों तक चला. मैं क्रिकेट से ब्रेक चाहता था. मैं क्रिकेट में इतना व्यस्त था कि ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था. मैंने अपने दोस्त के साथ इन चीजों को शेयर किया। मेरे मन में बराबर ख्याल आते थे कि इस जीवन का क्या करें.” (Yuzvendra Chahal reveals details of his divorce from Dhanashree Verma)

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर फैसला 20 मार्च 2025 को मुंबई के बांद्रा हाईकोर्ट में आया था। चहल और धनश्री ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। चहल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में 3 बदलाव

 

Back to top button