
वैशाली की रैली में उमड़ा जनसैलाब…CM Yogi बोलेन राहुल आए तो NDA की जीत तय
CM Yogi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान शुक्रवार को वैशाली में चरम पर पहुंचा। भारी बारिश के बावजूद ब्रह्मानंद पंजियार कॉमर्स कॉलेज का मैदान खचाखच भरा रहा। चारों ओर कीचड़ था, लेकिन लोगों के जोश में कोई कमी नहीं दिखी।
योगी आदित्यनाथ लालगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने बारिश में भी लोगों की भारी भीड़ देखकर कहा —
“यह कीचड़ नहीं, यह आशीर्वाद है। यह संकेत है कि कीचड़ में भी कमल खिलेगा। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय है।”
वैशाली की धरती को बताया लोकतंत्र की जननी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैशाली की यह पवित्र धरती नालंदा विश्वविद्यालय और भगवान महावीर जैसी महान विरासत की धरोहर है। “यही वह भूमि है जिसने विश्व को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया। आज फिर यह धरती एक नए भारत के संकल्प की गवाह बन रही है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है — “आज का भारत न झुकता है, न रुकता है। आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का सामर्थ्य इसी नए भारत में है।”
विकास और सुरक्षा दोनों में नया भारत आगे
योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जो 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज और हर गरीब को घर, शौचालय और बिजली की सुविधा दे रहा हो। मोदी जी का भारत सबका साथ, सबका विकास करता है — लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं करता।”
यह भी पढ़ें…
वोट से पहले वर्चस्व की लड़ाई… फिर बाहुबलियों के कब्ज़े में मोकामा
विपक्ष पर तीखा प्रहार
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने बिहार को 15 साल पीछे धकेल दिया। “इन लोगों ने गरीब को छत तक नहीं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में वो कर दिखाया जो इन्होंने दशकों में नहीं किया। आज गांव-गांव में सड़कें हैं, हर घर में बिजली है और हर गरीब के सिर पर छत है।”
यह भी पढ़ें…
NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी, पीएम मोदी के प्रभाव की तारीफ में बोलीं मैथिली ठाकुर
राहुल गांधी पर व्यंग्य
सीएम योगी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जब भी प्रचार में आते हैं, एनडीए की जीत तय हो जाती है। वे भाजपा और एनडीए की सबसे बड़ी गारंटी हैं। जहाँ राहुल जाते हैं, वहाँ विपक्ष का सफाया हो जाता है।
सभा के अंत में उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता अब विकास, सुरक्षा और आत्मसम्मान चाहती है। यह भीड़ उस बदलाव की गवाही दे रही है। कीचड़ में कमल खिलेगा, बिहार फिर से खिलेगा।”
यह भी पढ़ें…





