Delhi क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी… हथियारबंद कुख्यात बदमाश रोहिणी से गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-11 इलाके से 21 वर्षीय आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में किसी बड़ी वारदात को टाला जा सका।

गुप्त सूचना पर बनी थी विशेष टीम
9 सितंबर को सिपाही विवेक राणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजय कौशिक की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। इसमें एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई हुकम चंद, एएसआई वीरेंद्र सिंह, एएसआई रमेश राणा, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धरा सिंह और सिपाही विवेक राणा शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी अशोक कुमार शर्मा और डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा (आईपीएस) की निगरानी में की गई।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली दंगे की साजिश मामला: सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगा इमाम-खालिद की जमानत पर फैसला

रोहिणी में दबोचा गया आरोपी
क्राइम ब्रांच की टीम ने गंदा नाला, केएनके मार्ग, सेक्टर-11, रोहिणी के पास छापा मारकर आकाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और दो कारतूस मिले, जिन्हें सील कर लिया गया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 239/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें…

भारत-पाक मैच पर रोक की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई, कहा- “मैच होने दीजिए”

आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया कि आकाश की पारिवारिक स्थिति कमजोर है। उसका पिता रिक्शा चलाता है और आकाश ने बीए प्रथम वर्ष तक पढ़ाई करने के बाद 2017 में पढ़ाई छोड़ दी थी।

  • 2024 में उसने अपने साथी राहुल यादव के साथ मिलकर पीतमपुरा टीवी टावर के पास 25 लाख रुपये की डकैती की थी।
  • इस वारदात में उसके हिस्से से 3 लाख रुपये बरामद हुए थे।
  • जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा अपराध की राह पकड़ ली।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि वह किन-किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें…

कुवैत से प्रत्यर्पित हुआ धोखाधड़ी का आरोपी मुन्नवर खान, CBI ने लिया हिरासत में

Back to top button