
Delhi: अश्लील मैसेज और गंदी भाषा… दिल्ली के इंस्टिट्यूट में छात्राओं का यौन शोषण
Delhi Ashram Girls Molestation Case: दिल्ली के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 17 लड़कियों के साथ अश्लील हरकतों की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Delhi Ashram Girls Molestation Case: साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक नामी शिक्षण संस्थान के संचालक पर कई छात्राओं ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. यह संस्थान दक्षिण भारत के एक प्रसिद्ध आश्रम की शाखा के रूप में संचालित होता है और वसंतकुंज में मैनेजमेंट कोर्स कराता है. संस्थान में दो अलग-अलग बैचों में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. सूत्रों के अनुसार, इस संस्थान को चलाने के लिए नियुक्त संचालक पर करीब 17 छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
4 अगस्त 2025 को श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर पी.ए. मुरली ने शिकायत दी थी कि स्वामी चैतन्यानंद ने शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) में पढ़ रही EWS स्कॉलरशिप पर PGDM कर रहीं छात्राओं के साथ गलत हरकतें की हैं।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि स्वामी उन्हें अश्लील मैसेज, गंदी भाषा और शारीरिक छेड़छाड़ करता था। छात्राओं ने ये भी कहा कि कुछ महिला फैकल्टी और एडमिन कर्मचारी उन्हें दबाव डालकर स्वामी की गलत मांगें मानने को कहती थीं।
फर्जी यूएन नंबर
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने BNS की धारा 75(2), 79, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, घटनास्थल और आरोपी के पते पर छापे मारे गए, लेकिन आरोपी अब तक फरार है।
पुलिस ने संस्थान के बेसमेंट में खड़ी एक वोल्वो कार जब्त की, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी थी और जिसे आरोपी इस्तेमाल करता था। इस संबंध में 25 अगस्त 2025 को नया मामला दर्ज किया गया और कार जब्त कर ली गई।
यह भी पढ़ें…
Delhi: नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार, दिल्ली में मचा हड़कंप





