
केजरीवाल को जल्द मिलेगा सरकारी बंगला, दिल्ली HC में केंद्र का आश्वासन
Arvind Kejriwal Bungalow: अरविंद केजरीवाल को सरकारी बंगला आवंटन मामले में केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट को 10 दिन में नियम अनुसार बंगला देने का आश्वासन दिया है.
Arvind Kejriwal Bungalow: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जल्द सरकारी बंगला मिल सकता है। गुरुवार को केजरीवाल के लिए दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटन के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि नियमों के अनुसार अगले 10 दिनों के भीतर केजरीवाल को सरकारी बंगला आवंटित कर दिया जाएगा।
केजरीवाल को मिलेगा सरकारी आवास
केंद्र के इस बयान को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि वह इस याचिका पर आदेश पारित करेगा और इसका निपटारा कर देगा। न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा, “मैं आपके इस बयान पर ध्यान दे रहा हूं कि आप आज से 10 दिनों के भीतर आवास आवंटित करेंगे और मैं याचिकाकर्ता के राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष के पद को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित करुंगा।”
ये भी पढ़े-
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, SSC ने जारी किया विज्ञापन
16 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार की ओर से इस मामले में फैसला लेने में हुई देरी की आलोचना की थी। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि सरकार का रवैया सबके लिए एक मुक्त व्यवस्था जैसा है और आवंटन मनमाने ढंग से तय नहीं किया जा सकता। तब केंद्र सरकार से 18 सितंबर तक आवास के लिए मौजूदा प्रतीक्षा सूची और नीति का ढांचा प्रस्तुत करने को कहा गया था।





