
DUSU Election: ABVP पर लगा बूथ कैप्चरिंग का आरोप, NSUI ने दिल्ली पुलिस को भेजा लेटर
DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए वोटिंग आज शुरू हो गई है. 4 पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं. नतीजे 19 सितंबर को घोषित होंगे.
DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों में छात्र-छात्राएं अपने प्रतिनिधियों का चयन के लिए वोटिंग कर रहे हैं। चार पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और पुलिस हर छात्र का आईडी चेक कर रही है। इस बार छात्रों में पहले जैसा उत्साह नज़र नहीं आ रहा, लेकिन वोटिंग को लेकर हलचल तेज़ है। NSUI की ओर से एक वीडियो और फोटो जारी किया गया है जिसमें ABVP के प्रेसिडेंट पद के कैंडिडेंट (president candidate) आर्यन मान के नाम के आगे स्याही नजर आ रही है.
DUSU के अध्यक्ष ने लगाया धांधली का आरोप
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री द्वारा DUSU चुनाव 2025 में बूथ कैप्चरिंग, वोट छेड़छाड़ और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर सिविल लाइन्स, दिल्ली के डीसीपी (पुलिस उप आयुक्त) को पत्र लिखा गया है. उन्होंने शिकायत की है कि ABVP के सदस्य चुनाव के दौरान धांधली और गड़बड़ी कर रहे हैं.
NSUI की तरफ से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलीन चौधरी ने बड़ा दावा किया है. उन्होने कहा कि Morning Colleges के रुझानों से साफ है कि आप सबका अपार प्यार और विश्वास मेरे और NSUI के साथ है. अब 3 बजे से Evening Colleges का मतदान शुरू हो जायेगा, आप सभी साथियों से भी यही अपेक्षा है कि आप इस भरोसे और समर्थन को और मजबूत करें.





