DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को मिली धमकी, 5 करोड़ की फिरौती की डिमांड

Raunak Khatri Death Threat: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़े शख्स ने रौनक के वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है।

Raunak Khatri Death Threat: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को व्हाट्सएप पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती देने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी में कथित रूप से गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लिया गया है और संदेश एक विदेशी नंबर से भेजा गया था. रौनक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात नंबर से उसे कई बार कॉल भी किए गए और व्हाट्सएप पर रिपीट मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई।

रोहित गोदारा के नाम से मिली धमकी

दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री से फिरौती की मांग की गई है। रौनक को धमकी देते हुए उनके 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। फिरौती मांगने वाले ने कहा है कि अगर उसे 5 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वह रौनक को जान से मार देगा। रौनक के मुताबिक उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा मैसेज और कॉल आया है।

5 करोड़ न देने पर गंभीर परिणाम की धमकी

शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात नंबर से उन्हें कई बार कॉल किए गए हैं और व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है. धमकी भेजने वाले ने कहा कि मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी वास्तव में रोहित गोदारा गैंग ने दी है या उसके नाम का इस्तेमाल कर कोई और व्यक्ति खौफ फैलाने की कोशिश कर रहा है. दिल्ली पुलिस के साइबर विंग और क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी गई है.

 

 

 

 

Back to top button