Earthquake: NCR में फिर दबे पांव डरा गया भूकंप, फरीदाबाद रहा भूकंप का केंद्र

Earthquake: हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फरीदाबाद में आज सुबह करीब 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया है।

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र फरीदाबाद था। भूकंप की गहराई सतह से 5 किलोमीटर नीचे 28.29 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.21 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थी। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में था

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में था। जमीन से 5 किलोमीटर नीचे यह हलचल हुई थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। यह हल्के दर्जे की श्रेणी में आता है। 5 से कम तीव्रता के भूकंप में आमतौर पर नुकसान की आशंका नहीं होती है। फरीदाबाद या आसपास के किसी इलाके से भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें…

Delhi HC को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने दिलाई शपथ

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें…

ED की रडार पर आम आदमी पार्टी, मनी लॉन्ड्रिंग के तीन नए केस दर्ज

 

Back to top button