
Delhi Fire: दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी आग, आस-पास हैं सांसदों के आवास
Delhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग लग गई. यह इमारत संसद भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसमें कई सांसदों का भी आवास है।
Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के बीडी मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट में कई राज्यसभा सांसदों का निवास है। आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं।
आस-पास हैं सांसदों के आवास
अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दरअसल ये इलाका काफी संवेदनशील है. यहां रहने वाले काफी चिंतित हैं. आग लगने के कारण हुए नुकसान की भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के लिए दमकर की कई गाड़ियां लगी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना एक बजकर 20 मिनट पर मिली थी. जिसके बाद तुरंत दमकल विभान ने घटनास्थल पर गाड़ियां भेजी और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है, इसलिए प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है।
ये भी पढ़े-
नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए तीन विशेष टीमें गठित, 10 हॉटस्पॉट पर शुरू हुई सख्त निगरानी
घटनास्थल से आए वीडियो में पुलिसकर्मी लोगों से शांत रहने और अपार्टमेंट खाली करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास में जुटी हुई है।





