
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: NIA ने श्रीनगर से 4 प्रमुख आरोपियों को किया गिरफ्तार
Delhi Blast Updates: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट की घटना की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में चार और प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया है। एनआईए की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, इन चारों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से पकड़ा गया।
गिरफ्तारी पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के तहत की गई। एनआईए ने आरोपियों को दिल्ली लाकर सुरक्षा के तहत अपने कब्जे में रखा है।
चारों आरोपियों की पहचान
एनआईए ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है:
- डॉ. मुजम्मिल शकील गनाई (पुलवामा, जम्मू-कश्मीर)
- डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर)
- डॉ. शहीन सईद (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)
- मुफ्ती इरफान अहमद वगाय (शोपियां, जम्मू-कश्मीर)
जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी आरोपियों ने दिल्ली में हुए इस आतंकी हमले की साजिश रचने और इसे अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की मौत हुई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
पहले भी 2 लोगों की हुई थी गरफ्तारी
इससे पहले एनआईए ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शामिल हैं:
- आमिर राशिद अली, जिस नाम पर धमाके में इस्तेमाल की गई कार रजिस्टर्ड थी।
- जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश, जिसने आतंकी को तकनीकी सहायता प्रदान की थी।
इन दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और एनआईए पूरे आतंकी मॉड्यूल की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन… अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ED की बड़ी कार्रवाई, 10 लोग लापता
मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिशें
इस हमले की जांच केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा एनआईए को सौंपी गई थी। इसके बाद से एजेंसी विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस मॉड्यूल से जुड़े हर सदस्य का पता लगाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए तेजी से काम कर रही है। एनआईए का कहना है कि वह इस भीषण आतंकी साजिश की सभी परतों को खोलने और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने के प्रयास लगातार जारी रखे हुए है।
यह भी पढ़ें…
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI 400 पार
एनआईए(NIA) का बयान
“हमारे पास इस मॉड्यूल से जुड़े कई सुराग हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हम पूरी श्रृंखला का पता लगा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।”
इस गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच और कड़ी होती दिख रही है। एनआईए ने बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी और अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें…





