मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘अदालत’ जैसे शोज के लिए थे फेमस

Dheeraj Kumar Death: फेमस निर्माता, निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार का निधन हो गया । उन्होंने 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें दूरदर्शन के लिए ‘ओम नम: शिवाय’ सीरियल बनाया था।

Dheeraj Kumar Death: बॉलीवुड और टेलिविजन की दुनिया के नामी एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया है। उनकी तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ी जिसके बाद मुंबई अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ICU में उन्हें भर्ती कराया गया था। 79 साल के धीरज कुमार कथित तौर पर एक्यूट निमोनिया से पीड़ित थे जिसके चलते उन्होंने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है।

कई बॉलीवुड मूवीज में भी किया था काम

धीरेज कुमार ने 1965 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. वो एक टैलेंट शो के फाइनलिस्ट थे, जिसमें उनके साथ सुभाष घई और राजेश खन्ना भी थे. राजेश खन्ना उस शो के विजेता बने थे. उन्होंने 1970 से 1984 के बीच 21 पंजाबी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का परिचय दिया. इसके बाद उन्होंने ‘हीरा पन्ना’, ‘रातों का राजा’ ‘सरगम’, ‘बहरूपिया’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ समेत कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया.

फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलिविजन की दुनिया में भी बेहतरीन काम किया है. उन्होंने दर्शकों को ‘ओम नमः शिवाय’, ‘कहां गए वो लोग’, ‘अदालत’, ‘ये प्यार ना होगा कम’, ‘सिंहासन बत्तीसी’ और ‘मायका’ जैसे लोकप्रिय शोज दिए हैं।

ये भी पढ़े-

संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच अनबन, सामने आई झगड़े की जड़

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता धीरज कुमार

धीरज कुमार के परिवार के मुताबिक, निमोनिया के कारण उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हॉस्पिटल में उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उम्मीद थी कि वो ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। धीरज कुमार के परिवार ने इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की विनती की है।

ये भी पढ़े-

 

Back to top button