Deoghar Accident: कांवड़ियों की बस और ट्रक में टक्कर से 9 की मौत, 21 घायल

Deoghar Accident: झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गई।

Deoghar Accident News: झारखंड के देवघर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नाग पंचमी के दिन जहां भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रहे थे, वहीं कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण हादसा हो गया। श्रद्धा और आस्था से भरी बस की एक तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 9 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो चुकी है और 20 से अधिक घायल हैं।

सामने से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई श्रद्धालु बस के अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई। कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई हैं, जबकि कुछ लोग पूरी तरह सुरक्षित भी बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे हैं।

 

Back to top button