देवगुरु बृहस्पति हो रहे हैं उदित, इन 3 राशि वालों को होगा लाभ; देखें अपनी राशि

देवगुरु बृहस्पति हो रहे हैं उदित

देवगुरु बृहस्पति 32 दिनों के बाद उदित होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह को शुभता, संपत्ति, धन, वैभव व सुखी वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 23 फरवरी को अस्त हुए थे। 32 दिनों के बाद गुरु अस्त होने के बाद अब 27 मार्च 2022 को उदित होंगे।

गुरु के उदित होने से इन 3 राशि वालों को होगा महालाभ-

कन्या

गुरु के उदय होने के आपके लिए अच्छे अवसर बनेंगे।

नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

इस दौरान नौकरी में भी नए अवसर मिलेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

तुला

तुला राशि वालों को धन के मामले में लाभ हो सकता है।

लंबे समय से रूके काम पूरे हो सकते हैं।

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहें।

कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।

सेहत के मामले में इस दौरान सावधानी बरतनी होगी।

जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आलस से बचें।

मकर

मकर राशि वालों के लिए गुरु की यह स्थिति विशेष लाभ प्रदान करने जा रही है।

इस दौरान पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

किसी रोग से राहत मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

वाणी की मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी की सलाह अवश्य ध्यान रखें।

विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

डिसक्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Back to top button