
Gaya में बोलें धीरेंद्र शास्त्री – दारू सस्ती और दवा महंगी, भारत कैसे बनेगा विश्व गुरु
Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को गया पहुंचे। दिल्ली से विमान द्वारा उनका आगमन हुआ, जहां एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से सीधे उन्हें बोधगया स्थित संबोधि रिसॉर्ट ले जाया गया। शास्त्री कई दिनों तक यहीं प्रवास करेंगे और अपने पितरों के श्राद्ध के लिए पिंडदान व तर्पण जैसे कर्मकांड संपन्न करेंगे।
गयाजी का महत्व बताया
मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गया नगरी भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु दोनों की तपोभूमि है। सनातन धर्म में गयाजी का विशेष महत्व है, खासकर पितृ कर्म के लिए। उन्होंने कहा, “हर साल की तरह इस साल भी मैं अपने पितरों के श्राद्ध हेतु गया जी आया हूं।”
हिंदू राष्ट्र पर दोहराई मांग
धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही अघोषित रूप से हिंदू राष्ट्र है, बस अब इसे आधिकारिक रूप से घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक वृंदावन से दिल्ली तक एक पैदल यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
सामाजिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “आज इस देश में शराब सस्ती है और दवाएं महंगी। ऐसे में हमें सोचना होगा कि भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा?”
शास्त्री ने कहा कि भारत को यदि वास्तव में विश्व गुरु बनना है तो शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं निशुल्क होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें…
तेजस्वी का दावा: बिहार अधिकार यात्रा से बदलाव तय, भाजपा पर चुनावी राजनीति का आरोप
नेपाल और मोदी पर टिप्पणी
नेपाल में हालिया हिंसा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पड़ोसी देश में हो रही घटनाओं को देखते हुए भारत को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता काफी अधिक है।
यह भी पढ़ें…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का दौरा, रणनीति और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
अनुयायियों में उत्साह
दिल्ली से गया की फ्लाइट में शास्त्री के अनुयायियों का उत्साह देखने को मिला। लंदन से आईं कारोबारी राजकुमारी ने बताया कि विमान में ही गुरुजी के दर्शन कर लिए। उन्होंने कहा कि बोधगया में रिसॉर्ट पर आने का निमंत्रण भी मिला है। वहीं, लंदन से आए वरुण ऋषि ने कहा कि गुरुजी के आशीर्वाद और बालाजी की कृपा से भारत निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा।
यह भी पढ़ें…





