
Dhurandhar के टाइटल ट्रैक में जबरदस्त रैप, Ranveer Singh के खूंखार अंदाज ने उड़ाए होश
Dhurandhar Title Track: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के पहले लुक में रणवीर सिंह को काफी पसंद किया गया था।
Dhurandhar Title Track: रणवीर सिंह और आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। अंदाजा पहले से था कि मेकर्स 16 अक्टूबर को बड़ा धमाका कर सकते हैं और हुआ भी कुछ ऐसा है। ‘ना दे दिल परदेसी नू’ गाने में रणवीर (Ranveer Singh) ने अपने खूंखार अंदाज से होश उड़ा दिए हैं। उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी खतरनाक अंदाज में दिखे हैं। टाइटल ट्रैक (Dhurandhar Title Track) ने लोगाें का उत्साह बढ़ा दिया है।
धुरंधर का टाइटल ट्रैक
शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने इस गाने को मॉडर्न हिप-हॉप और पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया है. हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर की आवाजों ने इसे और भी दमदार बनाया है. गाने के लिरिक्स हनुमानकाइंड, जैस्मीन संडलस और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं
‘धुरंधर’ का ट्रेलर कब आएगा?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है. ऐसे में एक न्यूज वेबसाइट पर नई रिपोर्ट छपी. जिसके मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर दिवाली पर नहीं, बल्कि 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. यानी ट्रेलर आने में महीने से भी कम वक्त बचा है. हालांकि, उम्मीद थी कि उससे पहले ही एक गाना लाया जाएगा, जो कि अब पूरा हो गया है.
फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसपर Saregama India, Jio Studios, and B62 Studios ने पैसा लगाया है. ‘उरी’ जैसी शानदार फिल्म से धमाल मचा चुके आदित्य धर के इस प्रोजेक्ट से सबको काफी उम्मीदे हैं.
ये भी पढ़े-
‘Jatadhara’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
5 दिसंबर को फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा, ऐसे में 12 नवंबर को ट्रेलर लाने के लिए एकदम सही वक्त चुना है. दरअसल फिल्म की शूटिंग काफी पहले ही पूरी हो गई है. आखिर में अक्षय खन्ना का एक सीक्वेंस रह गया था, जिसे कंप्लीट किया जाना था. अब ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़े-
Sonakshi Sinha प्रेग्नेंट हैं…? एक्ट्रेस की हरकत देख शुरू हो गई गुडन्यूज की चर्चा





