Don 3: टीज़र रिलीज़ के साथ इंडस्ट्री में बड़ा धमाका
फरहान अख्तर ने आज (बुधवार) सुबह सोशल मीडिया पर ‘डॉन 3’ का टीजर शेयर करके फैंस को बड़ी ट्रीट दी है|

इस बार फिल्म में डॉन अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान नहीं हैं, बल्कि उनकी जगह रणवीर सिंह ने ले ली है| 1 मिनट 58 सेकेंड के वीडियो में रणवीर का शानदार लुक देखने को मिला|
फरहान अख्तर ने टीज़र रिलीज़ के साथ इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर दिया है| उन्होंने ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की ‘डॉन 3’ का ऑफिशियल ऐलान किया है|
टीजर में ‘डॉन’ बने रणवीर सिंह चेयर पर टशन में बैठे दिख रहे हैं और पीछे से दमदार वॉयस ओवर चल रहा है| पावरफुल लाइन्स के साथ रणवीर ‘डॉन’ के किरदार में डूबे नज़र आ रहे हैं | टीजर के अंत में जब वो पैर से जलते हुए लाइटर को उठाते हैं, सीन देख कर लगा कि इसका ट्रेलर भी काफी धमाकेदार होने वाला है|
डॉन’ और ‘डॉन 2’ शाहरुख खान की सफल फिल्मों में से थीं| फैंस काफी लंबे से इस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे| दर्शकों की इच्छा पूरी करते हुए फरहान ने ‘डॉन 3’ बनानी शुरू की थी| उन्होंने शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाई थी, लेकिन ‘पठान’ की सक्सेस के बाद किंग खान सिर्फ बड़ी एक्शन फिल्में करना चाहते हैं| यही वजह है कि एक्टर ने ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया| शाहरुख के बाद फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया| टीजर में तो खूब जाच रहे हैं, अब देखना होगा कि फिल्म में रणवीर क्या कमाल करते हैं|
